शोध संदर्भ प्रस्तुतिकरण का "हिंदी शोधार्थी संघ प्रारूप" (HSS format)
Keywords:
संदर्भ-प्रारूप, शोध-आख्या, शोध-पत्र, शोध-आलेखAbstract
शोध सारांश:- शोध किसी भी विषय की विषयवस्तु, सामाजिक सरोकार, वैश्विक उपादेयता तथा मानवीय संचेतना की गहन समझ और उस विषय विशेष पर ज्ञान-वृद्धि का माध्यम है। भारत में भी विगत सवा सौ वर्षों से हिंदी माध्यम में विभिन्न विषयों पर शोधकार्य निरंतर हो रहा है। किंतु आश्चर्य की बात है कि शोध का माध्यम हिंदी और लिपि देवनागरी होने के बावजूद, संदर्भ प्रस्तुतिकरण की पद्धति आज भी APA, MLA जैसी पश्चिमी संस्थाओं द्वारा निर्मित रोमन लिपि आधारित प्रारूपों पर ही निर्भर है। भाषा, संस्कृति, सभ्यता और जीवन-मूल्यों की दृष्टि से भारत और पश्चिमी देशों में पर्याप्त भिन्नता है। ऐसे में शोध की आत्मा को भारतीय बनाए बिना, संदर्भ की देह को पश्चिमी बनाए रखना तर्कसंगत नहीं प्रतीत होता। देवनागरी लिपि की प्रकृति, हिंदी भाषा की संरचना और भारतीय सांस्कृतिक चेतना की माँग है कि हमारे पास संदर्भ प्रस्तुतिकरण की अपनी एक स्वतंत्र, सरल और व्यावहारिक पद्धति हो। इसी आवश्यकता की पूर्ति हेतु वर्ष 2022 में हिंदी शोधार्थी संघ, भारत के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव 'कनक' ने (HSS Format) प्रस्तुत किया है। यह प्रारूप न केवल हिंदी माध्यम के शोधार्थियों के लिए सहज है, अपितु यह 'शोध में भारतीयता' की अवधारणा को भी सुदृढ़ करता है।पिछले तीन वर्षों में इस प्रारूप को हिंदी शोधार्थी संघ, कर्नाटक राज्य कॉलेज हिंदी प्राध्यापक संघ, "नया ज्ञानोदय", "ब्रज सलिला" जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं तथा नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इससे स्पष्ट है कि हिंदी शोध जगत इस भारतीय प्रारूप को अपनाने के लिए तत्पर है।
References
संदर्भ सूची
१- मा. मधुसूदन आनंद : नया ज्ञानोदय ; "शोधकार्य और संदर्भ : हिंदी शोधार्थी संघ प्रारूप", श्री कृष्ण कुमार यादव 'कनक' ; पृष्ठ संख्या - 74, भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन, 18, इंस्टीट्यूशनल एरिया, लोदी रोड़, नई दिल्ली - 110003 ; जून-जुलाई : 2024 ई.
२- आ. चंचल माहौर, मा. कृष्ण कुमार 'कनक', मा. विनय कांत केशरी : शैक्षणिक विषयों के विविध आयाम ; "हिंदी शोधार्थी संघ प्रारूप (HSS format)", मा. कृष्ण कुमार 'कनक' ; पृष्ठ संख्या - 46, अविकल्प प्राण प्रकाशन, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, 'कनक-निकुंज', ठार मुरली नगर, गुँदाऊ, लाइन पार, फिरोजाबाद - 283203 ; प्रथम संस्करण : 2023 ई.
३- मा. मधुसूदन आनंद : नया ज्ञानोदय ; "शोधकार्य और संदर्भ : हिंदी शोधार्थी संघ प्रारूप", श्री कृष्ण कुमार यादव 'कनक' ; पृष्ठ संख्या - 74, भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन, 18, इंस्टीट्यूशनल एरिया, लोदी रोड़, नई दिल्ली - 110003 ; जून-जुलाई : 2024 ई.
४- आ. चंचल माहौर, मा. कृष्ण कुमार 'कनक', मा. विनय कांत केशरी : शैक्षणिक विषयों के विविध आयाम ; "हिंदी शोधार्थी संघ प्रारूप (HSS format)", मा. कृष्ण कुमार 'कनक' ; पृष्ठ संख्या - 47, अविकल्प प्राण प्रकाशन, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, 'कनक-निकुंज', ठार मुरली नगर, गुँदाऊ, लाइन पार, फिरोजाबाद - 283203 ; प्रथम संस्करण : 2023 ई.
५- मा. मधुसूदन आनंद : नया ज्ञानोदय ; "शोधकार्य और संदर्भ : हिंदी शोधार्थी संघ प्रारूप", श्री कृष्ण कुमार यादव 'कनक' ; पृष्ठ संख्या - 74, भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन, 18, इंस्टीट्यूशनल एरिया, लोदी रोड़, नई दिल्ली - 110003 ; जून-जुलाई : 2024 ई.
६- आ. चंचल माहौर, मा. कृष्ण कुमार 'कनक', मा. विनय कांत केशरी : शैक्षणिक विषयों के विविध आयाम ; "हिंदी शोधार्थी संघ प्रारूप (HSS format)", मा. कृष्ण कुमार 'कनक' ; पृष्ठ संख्या - 44, अविकल्प प्राण प्रकाशन, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, 'कनक-निकुंज', ठार मुरली नगर, गुँदाऊ, लाइन पार, फिरोजाबाद - 283203 ; प्रथम संस्करण : 2023 ई.
Downloads
Published
Data Availability Statement
NA
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 कृष्ण कुमार 'कनक' (Author)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
Copyright remains with the author(s). Authors grant St John’s Journal of Literary Research the right of first publication.
This article is licensed under the Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0), which permits use, sharing, adaptation, distribution and reproduction in any medium or format, provided appropriate credit is given to the original author(s) and source, a link to the license is provided, and any changes made are indicated.
For more information, see:
https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/