अनामिका का उपन्यास अवांतर कथा : एक अनुशीलन
Keywords:
समाज, परिवार, प्रेम, स्त्री।Abstract
अनामिका, हिंदी साहित्य संसार का एक ऐसा नाम है, जिनके साहित्य का अध्ययन करते हुए पाठक को अनायास ही यह अनुभूति होने लगती है कि मानो यहाँ लेखिका के ही नहीं, अपितु उसके स्वयं के भावों को भी अभिव्यक्ति दी जा रही है। उनके साहित्य के सरोवर में जब कोई पाठक प्रवेश करता है तो वह इतनी तन्मयता में डूबता चला जाता है, कि उसे लगता है कि इस कहानी, उपन्यास, कविता या लेख आदि को जब तक पूरा न पढ़ लिया जाय तब तक बंद ही न किया जाए। अनामिका न केवल कहानी या उपन्यास लेखन कला में ही सिद्धहस्त हैं अपितु उनकी कविताएं भी उतनी ही अधिक मनोहारी, सामाजिक तथा यथार्थ के धरातल पर रचित व नवीन चिंतन व नवाचार की नवोन्नति का उद्धरण स्वीकृत हुई हैं। गद्य तथा पद्य दोनों विधाओं में ही अनामिका के भावों की अभिव्यक्ति में उनकी शब्द-संरचना जितनी सुंदर है उतनी ही सुंदर है उनकी कल्पना। साहित्य जगत् में यथार्थ और कल्पना के संयोग के सुव्यवस्थित प्रयोग द्वारा भावों की जिस सारगर्भित अभिव्यक्ति को साहित्य कहा जाता है, अनामिका के समस्त रचना कर्म में उसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वर्तमान समय में अपने भावों को सहजता-सरलता से आम पाठक तक पहुँचाने में सिद्धहस्त एवं ख्याति प्राप्त लेखिका अनामिका का परिचय देना उतना ही व्यर्थ है, जितना कि सूरज को दीपक दिखाना। साहित्य की अनेक विधाओं पर अपनी लेखनी चलाने वाली अनामिका का अद्वितीय साहित्य अथवा लेखन उस समय और समाज को जीवंत बनाता है, जिसकी पृष्ठभूमि पर वे किसी कृति की सर्जना करती हैं। इस दृष्टि से उनका कथा साहित्य अपने आप में अद्वितीय है, उसमें भी उनके उपन्यास उतने ही अद्भुत। अनामिका की ऐसी ही एक कृति सन् 2000 में किताबघर प्रकाशन से प्रकाशित होकर साहित्य के पाठकों के सामने आई, जिसका नाम है - "अवांतर कथा"।
References
१- सं. मा. देवेंद्र प्रताप सिंह : हिंदुस्तानी, आ. सलमा खातून "स्वतन्त्रता संग्राम के गुमनाम नायक : बिसवा मुंडा" ; पृष्ठ संख्या-146 ; हिंदुस्तानी एकेडेमी उत्तर प्रदेश प्रयागराज, 12 डी, कमला नेहरू मार्ग,सिविल लाइन्स, प्रयागराज,उत्तर प्रदेश - 211002 ; भाग 84 , अंक : 1, जनवरी-मार्च : 2023 ई.
२- सं. मा. मधुसूदन : नया ज्ञानोदय, डॉ. किरण मिश्रा "चिरंतन जिज्ञासा का कवि" ; पृष्ठ संख्या-75, भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन, 18 इंस्टीट्यूशनल एरिया, लोधी रोड,नई दिल्ली - 110003 ; जुलाई-सितंबर : 2023 ई.
३- मा. कृष्ण कुमार 'कनक' : तीसरी आंख और सजल ; पृष्ठ संख्या-31, अविकल्प प्राण प्रकाशन, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद ; 'कनक-निकुंज', ठार मुरली नगर, गुँदाऊ, लाइन पार, फिरोजाबाद -283203 ; प्रथम संस्करण : 2023 ई.
४- अ. सं. मा. नवल शुक्ल : साक्षात्कार, मा. धीरज सार्थक "इतिहास और आलोचना" ; पृष्ठ संख्या-183, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी प्रकाशन (संस्कृति परिषद, मध्य प्रदेश शासन) पर्यावास भवन, अरेरा हिल्स,भोपाल, मध्य प्रदेश - 462016 ; अंक : 472-473, अप्रैल-मई : 2019 ई.
५- सं. डॉ. प्रेमनारायण शुक्ल : सम्मेलन पत्रिका, डॉ. माधव प्रसाद पांडेय 'हिंदी गद्यगीत और अज्ञेय' ; पृष्ठ संख्या- 94, हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग१२, सम्मेलन मार्ग, इलाहाबाद - 211018 ; भाग 73, संख्या 1-2, पौष-ज्येष्ठ : शक संवत् 1910 वि.
६- सं. प्रो. नरेंद्र मिश्र : हिंदी अनुशीलन, डॉ. मलखान सिंह "प्रेमचंद और स्वाधीनता आंदोलन" ; पृष्ठ संख्या-79, भारतीय हिंदी परिषद, प्रयाग, हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - 211002 ; वर्ष 64, अंक 4, अक्टूबर-दिसंबर : 2022 ई.
७- आ. अनामिका : अवांतर कथा ; पृष्ठ संख्या-9, किताब घर प्रकाशन, 24, अंसारी रोड़, दरिया गंज, नई दिल्ली-110002 ; प्रथम संस्करण : 2000 ई.
८- आ. अनामिका : अवांतर कथा ; पृष्ठ संख्या-78, किताब घर प्रकाशन, 24, अंसारी रोड़, दरिया गंज, नई दिल्ली-110002 ; प्रथम संस्करण : 2000 ई.
९- आ. अनामिका : अवांतर कथा ; पृष्ठ संख्या-79, किताब घर प्रकाशन, 24, अंसारी रोड़, दरिया गंज, नई दिल्ली-110002 ; प्रथम संस्करण : 2000 ई.
Downloads
Published
Versions
- 2026-10-01 (2)
- 2026-10-01 (1)
Data Availability Statement
NA
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 चंचल (Author)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
Copyright remains with the author(s). Authors grant St John’s Journal of Literary Research the right of first publication.
This article is licensed under the Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0), which permits use, sharing, adaptation, distribution and reproduction in any medium or format, provided appropriate credit is given to the original author(s) and source, a link to the license is provided, and any changes made are indicated.
For more information, see:
https://creativecommons.org/licenses/by/4.0/